फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2022 को साधेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव-2022 को साधने के लिए वेस्ट यूपी में शामली, सहारनपुर जिले का 8 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा करेंगे। शामली, सहारनपुर समेत तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहले मुख्यमंत्री का सात नवंबर को शामली आना था, मगर सोमवार की शाम उनका कार्यक्रम 8 नवंबर को दोपहर के समय निर्धारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी शामली को कार्यक्रम की औपचारिक जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली जिले में आने का अधिकृत कार्यक्रम फिलहाल नहीं आया है। शनिवार छह नवंबर को मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम उनके कार्यालय से जारी होगा। मुख्यमंत्री के मौखिक कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह को लखनऊ बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर, एसपी शामली सुकीर्ति माधव ने कैराना क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।
मुख्यमंत्री शामली जिले में डेढ़ साल बाद आ रहे है। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान आंदोलन के बाद रालोद-सपा नेताओं की सक्रियता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली समेत 16 जिलो में पीपीपी मॉडल आधारित मेडिकल कालेज की स्थापना करने की घोषणा कर चुके हैं। कैबिनेट की बैठक में भी इस पर मुहर लग चुकी है। जिले में पहले ही मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए नवीन जिला मुख्यालय पर भूमि आरक्षित है। मुख्यमंत्री आठ नवंबर को होने वाले दौरे के दौरान मेडिकल कालेज की स्थापना की आधारशिला रख सकते है।
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों की मानें तो कई दूसरी घोषणाएं भी कैराना के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। इसी को लेकर उन्होंने मंत्री सुरेश राणा और एमएलसी वीरेंद्र सिंह को लखनऊ बुला लिया है। जहां पर शामली जनपद के बारे में मुख्यमंत्री पूरे होमवर्क के साथ दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें