फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री, 411 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आठ नवंबर को जिले में दौरा लगभग तय हो चुका है। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जोरशोर से जुट गया है। कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह लखनऊ में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली जिले में आठ नवंबर को दोपहर 12 बजे कैराना क्षेत्र में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की आधार शिला रखेंगे। इस मौके पर 78.41 करोड़ रुपये की लागत की तीस परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 333.33 करोड़ रुपये की लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री शामली में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से एआरटीओ कार्यालय भवन, पुरमाफी और एलम में 0.94-0.94 करोड़ रुपये की लागत से साधन सहकारी समिति के 250 मीट्रिक टन के गोदाम का निर्माण, शामली नगर में 5.21 करोड़ रुपये की लागत से 32 केएलडी एफएसटीपी का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शामली में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना में दिल्ली रोड से ग्राम जसाला मंदिर तक 2.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य, इस्सौपुरटील में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण, कैराना में जल निगम की ओर से 15 एमएलडी एसटीपी का 78.4206 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना और कैराना में समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा के 27 विद्यालयों का 3.3782 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कार्य, कैराना में 230.43 करोड़ रुपये की लागत से 75 ग्रामीण पेयजल योजना मिलाकर 33.33 करोड़ रुपये की 83 कुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकार्पण की मुख्य परियोजनाएं
लोकार्पण परियोजना का नाम परियोजनाओं की लागत
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन दो करोड़ रुपये
वृहद गोसंरक्षण केंद्र नौगांवा पट्टी 1.20 करोड़ रुपये
333 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
जिला संयुक्त अस्पताल शामली 0.34 करोड़ रुपये
90 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
जिला संयुक्त अस्पताल 0.39 करोड़ रुपये
बीएसएल-2 लैब जसाला 0.39 करोड़ रुपये
250 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला 039 करोड़ रुपये
33 केवी विद्युत उपकेंद्र झाल 3.62 करोड़ रुपये
132 केवी विद्युत केंद्र झाल 33.05 करोड़ रुपये
कैराना में यूपी रोडवेज बस स्टेशन 0.2184 करोड़ रुपये
ग्रामीण पाइप पेयजल योजना 36.8145 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें