फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन

शामली। गांव बहावड़ी निवासी इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार की हत्या में पुलिस को 35 दिन बाद भी कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस की जांच खुलासे की तरफ एक कदम भी नहीं चल पाई है। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी अमित कुमार शामली में स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पिछले महीने 17 अगस्त की सुबह रोज की तरह अमित बाइक से घर से कॉलेज ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में मेरठ-करनाल हाईवे किनारे काबड़ौत पुल के निकट नलकूप पर उसका गोली लगा शव मिला था। शव के निकट ही तमंचा पड़ा मिला था। तमंचा मिलने से पुलिस पहले इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीठ में गोली लगने का हत्या होने की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता गोपाल की तरफ से कोतवाली में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना मेें 35 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि हत्याकांड की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें