फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना क्रियान्वयन इकाई बागपत के साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत राजन कुमार ने थाने में तहरीर दी कि भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के शामली बाईपास सहारनपुर 709 बी पैकेज -2 पर ग्राम दभेड़ी मे स्थित टोल प्लाजा पर गत 26 मार्च को कर्मचारी टोल वसूल कर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने प्लाजा पर आकर के टोल कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच व हाथापाई की। तोड़फोड़ की गई और मैनेजर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें