फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल करके भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 182 के मतदान स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से पार्टी नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए नंबर 7505403403 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनने का आह्वान किया। इस दौरान रविंद्र गोयल, मनोज कैडी, अर्जुन राणा, देवेंद्र पंडित, पप्पू पाल, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेता भी पहुंचे मतदान केंद्र में
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत भैंसवाल गांव के बूथों पर जाकर बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची का निरीक्षण किया। बूथो पर जोड़े गए व हटाए गए नामों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
120 नए मतदाता बनाए
ब्लॉक रोड पर रविवार को सुबह 9 बजे मतदाता शिविर का शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर किया। इस शिविर में 120 से ज्यादा लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरे गए। इस अवसर पर पंकज कश्यप, संदीप नामदेव, सतीश धीमान, ऋषि पाल सैनी, कैंप संयोजक पंकज कश्यप, एडवोकेट मनीष कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें