शामली। जिले में रविवार को चले टीकाकरण अभियान के तहत 3800 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 719 का ही टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण के ग्राफ को बढ़ाने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले रविवार को भी आरोग्य स्वास्थ्य मेले में टीके लगाए गए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 22 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 3800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 719 लोगों को टीके लगे हैं। 275 लोगों को पहली डोज और 444 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 18.92 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में वैक्सीन की 71 वॉयल खर्च हुई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण के लिए मेगा कैंप आयोजित होगा। 78 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। मेगा कैंप में 18 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।