फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय: सुरेश राणा

विज्ञापन
थानाभवन में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा व मोजूद जिला अध्यक्ष सतेन्द? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय: सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। थानाभवन नगर पंचायत परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा की शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक व सत्यापन समिति के पदाधिकारी हर बूथ पर जाकर सत्यापन का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होता है और बूथ का कार्यकर्ता भाजपा का नेता होता है। सभी साथी मिलकर इस अभियान को जल्द पूरा करें। साथ ही सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह तय है प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी के लगातार कई अभियान चल रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं को इन अभियानों में दायित्व मिले हैं, वह सभी इन्हें पूरा करें। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ किट वितरित की गई। बूथ समिति सत्यापन अभियान के लिए जिला मंत्री पीयूष सैनी को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया। इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा, मंडल अध्यक्ष राकेश राणा, ऋषिपाल फौजी, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल, डॉक्टर नीरज सैनी, सोमवीर सिंह, जयपाल ठाकुर, राजेंद्र, अमित विश्वकर्मा, रवि कश्यप, रोहित कुमार, रविंद्र सैनी, बोबी शर्मा, दीपक कोरी, अभय तोमर, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ सत्यापन अधिकारी उपस्थित रहे।

थानाभवन में आयोजित बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें