फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में बड़ी कार्रवाई: एंटी करप्शन की टीम ने डीडीओ के लिपिक को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Sat, 30 Sep 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में सहारनपुर से पहुंचे एंटी करप्शन टीम ने जिला विकास अधिकारी के लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कई अन्य अधिकारियों के भी रिश्वत प्रकरण में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को शामली के विकास भवन में जिला विकास अधिकारी के लिपिक को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अन्य अधिकारियों के भी रिश्वत प्रकरण में शामिल होने की संभावना है। टीम ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि पिछले कई दिन से एंटी करप्शन की टीम विकास भवन में गोपनीय तरीके से जांच में जुटी हुई थी। शनिवार को सुबह के समय लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ा गया। लिपिक का नाम अक्षय बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि लिपिक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें