शामली। क्षेत्रीय लेखपाल की आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए फरियादियों से अवैध धनराशि मांगे जाने की एक ऑडियो वायरल हो रही है। भाजपा नेता ने लेखपाल की मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर फरियादियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
अगस्त और सितंबर में हुई बारिश के चलते लांक गांव निवासी रेखा देवी, संगीता के मकान के छत गिर गई थी। क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी थी, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार-चार हजार रुपये की मांग की गई है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री रवि मलिक ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी को शिकायत भेजकर क्षेत्रीय लेखपाल की ऑडिया जारी करके भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कार्रवाई करते हुए फरियादियों को न्याय दिलाने की मांग की है।