चौसाना। सितंबर माह में बीजेपी नेता की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बम रखकर धमाका करने के मामले में फरार एसडीपीआई सदस्य हैदर के आवास पर पुलिस ने ढोल बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। मुकदमे में दर्ज सभी आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि हैदर अपने परिवार के संग फरार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव बल्लामाजरा निवासी हैदर पुत्र अब्दुल गफ्फार ने अपने भाई तैमूर के उसके साथियों संग मिलकर बीजेपी नेता कवंरपाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर देसी बम रखकर धमाका कर दिया था। जिसमें चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके है। फरार अभियुक्त 25 हजार का इनामी हैदर एसडीपीआई का सदस्य है। धमाके के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने कई बार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि फरार हैदर के मोबाइल नंबर को भी लगातार ट्रेस किया जा रहा है, लेकिन हैदर अपने नंबर का इस्तेमाल नहीं कर रहा है और न ही किसी रिश्तेदार के संपर्क में रहा। जिसके बाद पुलिस ने फरार हैदर के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के अगले आदेश पर कुर्की की जाएगी।