उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगी मन्नतें
शामली, कैराना। जिले भर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना के साथ 36 घंटे के उपवास का समापन हो गया। कैराना यमुना तट और श्री हनुमान धाम शिव सरोवर पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के लिए सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के श्री हनुमान धाम के शिव सरोवर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान धाम के शिव सरोवर में स्नान किया। स्थापित की गई छठ मैया के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फल, सब्जियां और अन्य भेंट अर्पित की। इसके बाद शिव सरोवर के जल में खड़े होकर उगते हुुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, अपूर्वा, अतुल, राजकुमार, नितीश कुमार, शुभम, सचिन कुमार, अमूल, अंकित, अशोक कुमार सिंह, वरुण प्रकाश, दीपांशु, अनमोल, शौर्य मौजूूद रहे।
कैराना यमुना नदी के किनारे सुबह शामली में तैनात सीडीओ शंभूनाथ तिवारी उनके पिता ध्रुवदेव तिवारी व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रत्ना नाथ तिवारी, पुत्र हर्ष व पुत्रवधू शिवांक्षी, पुत्र आदर्श व पुत्रवधू गोल्डी, पुत्र कनिष्क ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ यमुना के जल में खड़े होकर उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। कैराना यमुना किनारे सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने स्थापित छठ प्रतिमा स्थल पर मूर्ति की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद फल-फूल छठ माता को समर्पित किए गए। सूरज को अर्घ्य देकर तथा पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की मनोकामना मांगी।
- सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स रही तैनात
छठ पूजा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह श्रद्धालु महिला-पुरुषों के 36 घंटे के पूजा, व्रत पारायण के लिए जिला-प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स की व्यवस्था रखी थी।
कैराना में युमना नदी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी।- फोटो : SHAMLI
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देती महिला।- फोटो : SHAMLI
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।- फोटो : SHAMLI
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI