फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर घर में नहीं घुसने देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर घर में नहीं घुसने देने का आरोप
विज्ञापन

कांधला (शामली)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर घर में नहीं घुसने देने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बागपत के गांव असारा निवासी इकबाल ने अपनी पुत्री साजिया का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व कांधला निवासी एक युवक से किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों के लोगों में विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे थे। न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को महिला अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुराल वालों ने कमरे का ताला लगा दिया और महिला को घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने फोन कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। शाम को महिला के परिजन भी कस्बे में पहुंच गए। महिला के परिजनों ने उसे घर में रहने के लिए कहा। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें