शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान
शामली। शहर में हनुमान चौक के निकट एक रेस्टोरेंट में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन शामली के तत्वावधान में जिला स्तरीय की शैक्षिक उन्नयनन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनोज विश्नोई ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की अपील की। गोष्ठी का संचालन करते हुए प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों की लगन व शिक्षण के प्रति समर्पित कार्य शैली के आधार पर जनपद हमेशा टॉप पांच में बना रहता है। शामली ब्लॉक संयोजक चंद्रपाल दहिया ने सुनील मलिक ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक कुमार को ब्लॉक मंत्री, यशपाल सिंह कोषाध्यक्ष, अनुज त्यागी ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रह्लाद सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, अमरपाल सिंह ब्लॉक संरक्षक बनाए गए।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग शर्मा, सिकेन्द्र निर्वाल, पीयूष कुच्छल, पवन जावला, उधम सिंह मलिक, विनीत बेनीवाल, शिव कुमार, नितिन कुमार, आदेश पंवार, अमरपाल सिंह, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, विकास वर्मा, प्रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।