फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: यूपी के शामली में दो कारों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Aug 2021 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले मनीराम पानीपत के रहने वाला थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताला में भर्ती कराया। वहीं हादसे से यातायात प्रभावित हुआ जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को जेसीबी की मदद से मार्ग से हटवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना बाबरी क्षेत्र में गांव करौंदा हाथी के पास दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में दो युवतियों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले मनीराम पानीपत के रहने वाला थे। वह परिवार के साथ मुजफ्फरनगर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें