फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विवाद को लेकर सदमे में आया व्यक्ति, हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 15 May 2024 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में विवाद के दौरान एक व्यक्ति सदमे में आ गया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पढ़िए आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
संजय का फाइल फोटो और मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हाथी करौदा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान सदमे में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना लग रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गांव हाथी करौदा में विनोद अपने घर की दीवार का निर्माण करा रहा है। पड़ोस में राजीव का मकान है। बुधवार को राजीव किसी काम से बाहर गया हुआ था। दीवार निर्माण को लेकर दोनों विनोद व राजीव पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को दोपहर में बंतीखेड़ा चौकी पर बुलाया गया। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी।

बताया गया कि शाम को फिर से विनोद ने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। इसे लेकर राजीव के परिजनों ने विरोध किया तो हंमामा हो गया। शोर सुनकर पास में रहने वाले राजीव के बड़े भाई संजय मलिक (55) भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच गाली-गलौज हुई। इसी दौरान संजय की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह वहां से अपने घर पहुंचे तो वहीं गिर गए। परिजन उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि झगड़े के दौरान मानसिक तनाव में आने के कारण हार्ट अटैक होने से संजय मलिक की मौत हुई है। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें