फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब मामला: जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए पति ने किया आवेदन, सच जानकर चौंक गए अफसर, ऐसे खुली पोल

Wed, 15 May 2024 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर डाला। मामले की सच्चाई सामने आई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में थानाभवन के कस्बे में पति द्वारा जिंदा पत्नी को मृत दर्शाकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया। जांच में पत्नी जिंदा निकली। अब नगर पंचायत के अधिकारियों ने जालसाजी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शाहविलात निवासी सलमान पुत्र इकबाल ने नगर पंचायत कार्यालय में अपनी पत्नी साहिस्ता को मृतक बताते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने नगर पंचायत कर्मचारी महफूज अली को मोहल्ले में जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान घर पर जिंदा मिली।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की सूचना और आवेदन झूठा पाए जाने पर कर्मचारी ने अधिशासी अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी। अधिशासी अधिकारी ने सलमान के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें