फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर युवती का शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर सहारनपुर के युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहारनपुर स्थित काशीपुर के अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार अरविंद का लंबे समय से उसके घर आना-जाना था। छोटे भाई अरविन्द की दुकान पर नौकरी करता था। आठ दिसंबर 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे जब युवती घर पर अकेली थी, उसी समय अरविन्द आया और छोटे भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया। गांव से बाहर सुनसान स्थान पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी मौका पाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा और अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि 12 जुलाई 2025 को आरोपी उसे एक निजी अस्पताल ले गया और जबरन गर्भपात करा दिया। बाद में जलालाबाद रोड पर मोटर साइकिल से धक्का देकर भाग गया, जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें