शामली। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शिव बहादुर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली की सराहना की।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह के साथ उन्होंने करीब छह माह का समय व्यतीत किया। इनके कार्य के प्रति गंभीरता अपने आप में अनूठी रही। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, जिला वनाधिकारी अनुज सक्सेना, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ राजेश तिवारी, लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर, कृषि उपनिदेशक डॉक्टर रामवीर कटारा, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी, विनोद अरोड़ा, दिव्या वर्मा, कुरबान अली, जयपाल सिंह, शशांक मित्तल तथा लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने भी अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी को श्रीमद्भागवत गीता देकर, शॉल और पटका पहनाकर सुखद भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने किया।