फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2018 की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए एक फरवरी को अध्यक्ष पद सहित चार पदों के लिए चुनाव संपन्न होगा। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक अधिवक्ता प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लिये जाने के साथ ही शालिनी कौशिक को निर्विरोध चुना जाना निश्चित हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के विरुद्घ लिखित आपत्ति प्रस्तुत करने एवं निस्तारण तथा नामांकन पत्रों की वापसी का दिन था। इसमें मात्र एक प्रत्याशी द्वारा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे इस पद पर शालिनी कौशिक का निर्विरोध चुना जाना सुनिश्चित हो गया है। इससे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सदारत अली तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर मो. अहसान, हर्षवर्धन, मुजम्मिल अहमद व सखावत के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। एल्डर कमेटी द्वारा तीन अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं को वरिष्ठ सदस्य पद के लिए चुना गया है, इनमें कटार सिंह, संजय सिंह व सुशील कुमार के नाम शामिल हैं। उधर, एक फरवरी को बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता खड़क सिंह चौहान व राजबीर सिंह, महासचिव पद पर मो. सालिम, संजय कश्यप, विशाल कुमार, सहसचिव प्रशासन पद पर मनीष कौशिक, नीरज कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर नायाब सिद्दीकी व वीरेंद्र कुमार के बीच चुनाव होगा।

अधिवक्ता के निधन पर शोक छाया
कैराना। मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना की एक शोकसभा कचहरी प्रांगण में अध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं रिटायर्ड बीडीओ सत्यप्रकाश सिंघल निवासी टीचर्स कॉलोनी कैराना की आत्मशांति एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में महासचिव सरवेज जंग, खड़क सिंह चौहान, राजबीर सिंह, सत्यवीर, मो. सालिम, संजय कश्यप, ईश्वरचंद, मो. मुस्तफा, नसीम अहमद, सुरेश चंद, मुख्तार हुसैन, रवि वालिया आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें