63 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 629671 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 मार्च से 19 मार्च तक अभियान चलाकर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पेट में कीड़े मारने की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान बनाकर तैयारी पूरी करने का दावा किया है।
कोरोना संक्रमण कम होने पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को शुरू किया जा रहा है। 11 मार्च से 19 मार्च तक एक साल से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का कार्यक्रम चलेगा। जिले में 629671 बच्चों को यह गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को ये गोली जिले के 2053 विद्यालयों और 980 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किया है और शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की तैयारी है। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 11 मार्च से बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 19 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य टीमों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आंगनबाड़ी केंद्र - 980
विद्यालय - 2053
ब्लॉकवार लक्ष्य
कैराना - 117919
कांधला - 124549
थानाभवन - 118852
ऊन - 128351
कुड़ाना - 71933
शामली - 68067