फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के साथ टीबी की जांच को शुरू हुआ विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लोगों की कोरोना की जांच की
विज्ञापन

शामली। शासन ने कोविड के साथ टीबी की जांच करने को विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार पहले दिन वृद्धा आश्रम में कोविड और टीबी की जांच के लिए सैंपल लिए। इस दौरान 50 लोगों की कोरोना जांच की गई। एंटीजन किट से जांच में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। टीबी की जांच को पांच लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार दो से छह सितंबर तक वृद्धा आश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसे और नवोदय विद्यालय आदि में जांच की जाएगी। सात से 16 सितंबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों में जांच की जाएगी। इस दौरान एचआइवी और शुगर के मरीजों के भी जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। 17 से 30 सितंबर तक फल-सब्जी मंडी, निर्माणाधीन परियोजना, ईंट भट्ठों पर स्वास्थ्य टीमें सैंपल लेंगी। एसीएमओ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके हांडा ने बताया कि कोविड जांच के रैंडम सैंपल और टीबी की जांच लक्षण वाले लोगों की होगी। टीबी के जो मरीज मिलेंगे, उन्हें उपचार देने के साथ निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार चलने तक 500 रुपये प्रति माह उनके खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें