फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में मिला 483 को उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना काल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला बंद चल रहा था। रविवार को तीन माह बाद आरोग्य मेला फिर से शुरू किया गया। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 483 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने के उद्देश्य से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित करने के निर्देश दे रखे हैं। इस साल नौ जनवरी को आरोग्य मेला आयोजित हुआ था। उसके बाद कोरोना की वजह से आरोग्य मेला बंद कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर रविवार को तीन माह बाद फिर से जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि इस मेले में 208 पुरुष, 203 महिला और 72 बच्चों को उपचार मिला। इस तरह से जिले में कुल 483 मरीजों को उपचार कर दवा दी गई। इसके अलावा 57 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहा।
विज्ञापन

आरोग्य मेले की स्थिति
पीएचसी- 25
चिकित्सक - 25
पैरा स्टाफ - 99
पुरुष मरीज - 208
महिला मरीज - 203
बच्चे - 72
गोल्डन गार्ड - 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें