फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक चिकित्सालय में लगेंगे सौ बैड

विज्ञापन
थानाभवन स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थी को आयुष्मान का गोल्ड कार्ड देते गन्ना मंत्री सुरेश राणा व - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा सप्ताह के तहत कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री ने कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय को 100 बैड का अस्पताल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सामुदायिक चिकित्सालय के परिसर में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस अस्पताल में 100 बैड स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए छह अतिरिक्त बैड चिकित्सालय में लगवा दिए हैं। इससे चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।
चिकित्सा शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंख, कान, गला, फिजिशियन, सर्जन आदि दर्जनभर चिकित्सक पहुंचे। शिविर में 975 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर, चिकित्सा अधीक्षक डा. कांति प्रसाद, अपर चिकित्सा अधिकारी सफल कुमार, डा. रमेश चंद्रा, राकेश चंद्र डबराल, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें