फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई की पत्नी की मौत के बाद चौक कोतवाली के सामने किया रोड जाम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के गेट पर धरना देते मृतका सरोज देवी के परिजन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी हलवाई का काम करने वाले कैलाश की पत्नी सरोज (40) की मौत हो गई। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने तमंचा दिखाकर उन्हें डराया था। इसके बाद वह बीमार हो गई थीं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन ने चौक कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर ने फटकार लगाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सरोज पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में फरीदपुर के पास सरोज देवी की मौत हो गई। परिजन रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव लेकर चौक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कुछ लोगों पर डरा-धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। चौक कोतवाल के इंस्पेक्टर अपराध मीटिंग में होने के कारण दरोगा ने कुछ देर इंतजार करने की बात कही, जिसके बाद परिजन ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।
जिस एंबुलेंस में शव रखा था, उसे भी आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। परिजन ने ई-रिक्शे, बाइक सवारों को नहीं निकलने दिया। करीब 20 मिनट के बाद इंस्पेक्टर बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों को फटकार लगाते हुए तुरंत ही हटने को कहा। इस बीच वार्ता में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

16 को हुआ था विवाद, तब से धमका रहे आरोपी
मोहल्ला हुसैनपुरा में 16 मई को कैलाश और मोहल्ले के एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने सरोज देवी के सिर में डंडा मार दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। सरोज के बेटे आकाश ने बताया कि 31 मई को दवा लेकर वापस आते समय आरोपियों ने सरोज देवी को तमंचा दिखाकर बेटों को जान से मारने की धमकी दी थी। तब से मां बीमार थी और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के गेट पर जाम लगाने वालों से नाराजगी व्यक्त करते इंस्पेक्टर बृजेश सि?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें