फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब की तस्कारी करने के वाले छह आरोपी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टैंकर में तस्करी कर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को सदर बाजार थाने की पुलिस और एसओजी ने बरामद किया है। पुलिस ने हरियाणा के चार और मथुरा जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात थाना सदर बाजार पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाषनगर रेलवे क्रॉसिंग से टाटा 407 गाड़ी में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी कर एक टैंकर को पकड़ लिया। टैंकर से पुलिस को 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, फर्जी बारकोड बरामद कर लिए। टैंकर में सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
टैंकर के पीछे चल रही एक कार में सवार चार लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने नासिर अली निवासी अजीजाबाद थाना हसनपुर जिला पलवल, विनोद निवासी रोहना थाना खरखौदा जिला सोनीपत, महेंद्र निवासी दुजाना थाना व जिला झज्जर, जसवीर निवासी रोहना थाना खरखौदा जिला सोनीपत, हरियाणा, भरत सिंह और भगवान सिंह निवासी गांव हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने साथ मिलकर टाटा 407 गाड़ी में टैंकर फिट करा रखा है। वे इसका उपयोग अवैध रूप से शराब की तस्करी में करते हैं। टैंकर से तस्करी का फायदा यह होता है कि आमतौर पर पुलिस चेक नहीं करती। टैंकर में दो लोग रहते हैं और कार में चार लोग। कार में सैंपल के लिए कुछ शराब रख लेते हैं।
बरामद बार कोड फर्जी हैं। बार कोड से शराब अच्छी क्वालिटी की मानी जाती है, जिससे शराब महंगी बिक जाती है। आरोपियों ने बताया कि वे चेकिंग से बचने के लिए मेन रोड की बजाय लिंक रोड से निकलने को प्राथमिकता देते हैं। वे यह शराब हरियाणा के सोनीपत से बिहार लेकर जा रहे थे तभी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता चल सके कि वे कब से काम कर रहे हैं और किन लोगों को अवैध शराब बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें