फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने को लेकर बैंक में हंगामा, अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
तिलहर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के एटीएम से कथित तौर पर निकले 500 रुपये का नोट बदलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और शाखा प्रबंधक के बीच नोकझोंक हो गई। शाखा प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया है, वही बैंक प्रबंधक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और जन सुविधा केंद्र संचालक गगन प्रभाकर का आरोप है कि वह शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकाले थे। पांच सौ का एक नोट नकली पाया गया। इसे उन्होंने एटीएम के कैमरे में दर्शाते हुए घटना की शिकायत बैंक बंद होने के कारण मंगलवार को बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से की। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक ने उनसे और उनके साथियों से अभद्रता की और निकल जाने की धमकी दी।
उधर, बैंक शाखा प्रबंधक देवेश मिश्रा ने बताया कि दोपहर लगभग 3:30 बजे कथित हिंदू युवा वाहिनी के गगन प्रभाकर कई साथियों के साथ बैंक में पहुंचे और 500 रुपये का फटा हुआ नोट दिखाते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। एक साजिश के तहत कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। शाखा प्रबंधक ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बैंक कर्मियों व अधिकारियों को बैंक से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें