शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक दस साल के बालक और एक 14 साल के किशोर पर साढ़े पांच साल की बच्चे से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी साढ़े पांच साल की बेटी 27 जून को गांव की ही एक दस साल की लड़की के साथ बकरी चराने खेत पर गई थी। इस दौरान खेत पर शाम करीब छह बजे उनके गांव का 14 साल का एक किशोर पड़ोस के गांव के दस साल के बालक के साथ पहुंचा और उनकी बेटी को लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।