शाहजहांपुर के इंद्रानगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर घर वालों ने उसकी तालाश शुरू की। घर से कुछ दूर स्थित तालाब में उसका शव पड़ा मिला। बच्चे की मौत की घर से घर में कोहराम मच गया।
इंद्रानगर मोहल्ला निवासी पंकज कश्यप के इकलौते पुत्र पांच वर्षीय शिवा की नखाशा बाजार के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। पंकज कश्यप ने बताया कि वह एक दुकान पर मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। शुक्रवार को वह दुकान पर गए थे। घर पर पत्नी सपना देवी, मां नन्हीं देवी, पिता रामनाथ और पांच वर्ष का पुत्र शिवांशु उर्फ शिवा मौजूद था। दिन में 11 बजे शिवा घर से खेलने निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने शिवा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।