फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई किलो अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में दो अफीम तस्कर के आरोपी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने बुधवार देर रात बरेली के रहने वाले दो लोगों को ढाई किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाईवे किनारे के होटल और ढाबों पर अफीम बेचने जा रहे थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे तिलहर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंथरा अंडरपास के नीचे से बाइक सवार शरीफ निवासी मोहल्ला ऊंचा थाना फरीदपुर, बरेली और मोहम्मद उमर निवासी मोहल्ला एजाजनगर थाना बारादरी, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से पुलिस को ढाई किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी अफीम की खेती करने वालों से सस्ते दामों में अफीम खरीदकर हाईवे किनारे के होटल और ढाबों पर अफीम बेचते थे।
बदायूं के तस्कर से सौ ग्राम अफीम बरामद
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। बुधवार रात को पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से मादक पदार्थ तस्कर के बारे में सूचना मिली। थाना प्रभारी राजेशबाबू मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने बनखंडी पुलिया चौराहा से चौकी नवादा मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर रात करीब साढ़े 12 बजे महेंद्र निवासी ग्राम देवरई थाना अलापुर, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस को सात सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। महेंद्र ने बताया कि वह बदायूं में अफीम की खेती करता है। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर के आसपास कभी-कभी अफीम बेच लेते हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें