फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार साले-बहनोई की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

Fri, 01 Apr 2022 07:46 PM IST
आकाश दुबे सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। 

सार

शाहजहांपुर के दिलावपुर गांव के रहने वाले रामअवतार के घर दावत में शामिल होने उनका साला रतीपाल आया था। दोनों साइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर मौत हुई, जबकि एक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के दिलावरपुर गांव निवासी रामअवतार व उसका साला कांट थाना क्षेत्र के गांव अभायन निवासी रतीपाल गुरुवार शाम साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में बादशाहनगर चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रतीपाल ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहनोई रामअवतार ने बरेली में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को 42 वर्षीय रामअवतार के घर पर उनका साला रतीपाल दावत में आया था। रामअवतार की पत्नी माया देवी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया है। शाम करीब सात बजे रामअवतार और रतीपाल साइकिल से माया देवी के स्कूल किसी काम से जा रहे थे। बादशाहनगर चौराहे के पास उनके पहुंचते ही शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर रोड पर काफी दूर जा गिरे। इस बीच रतीपाल ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गए। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तत्काल ही उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें