फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल पर आज से एक सप्ताह तक बंद रहेगा यातायात

विज्ञापन
जलालाबाद में कोला पुल में पड़ी दरार और झुकी हुई रेलिंग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास की दृष्टि से कटरी क्षेत्र की पिछड़ी तहसील कलान को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले कोलाघाट पुल के जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने के लिए उस पर सामान्य यातायात बुधवार से बंद हो जाएगा। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान पुल से सिर्फ पैदल राहगीरों समेत दुपहिया वाहन चालकों को आने-जाने की अनुमति होगी, जबकि कलान की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट डाइवर्ट कर उन्हें अल्हागंज से जरियनपुर की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जलालाबाद-मिर्जापुर के बीच रामगंगा और बहगुल नदियों पर यह पुल करीब एक दशक पहले बसपा शासन के दौरान बनाया था। तब से भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और मौसम की मार से इस पुल पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। पुल की रोड का बजरी-कोलतार उखड़ जाने से पुल के कई हिस्सों में कंक्रीट स्लैब में इस्तेमाल की गई सरिया दिखने लगी हैं। पुल के उत्तरी हिस्से में चौथे पिलर के पास दो स्लैब के जोड़ वाले स्थान पर कई फिट लंबी दरार पड़ गई है और वहां पुल की रेलिंग भी झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिलर में आई किसी कमी की वजह से ऐसा हुआ है।
पुल की यह स्थिति आवागमन के लिहाज से काफी खतरनाक बनी हुई थी। कुछ दिन पहले जलालाबाद के एसडीएम सौरभ भट्ट ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर पुल की स्थिति से अवगत कराने के साथ ही उसकी मरम्मत की आवश्यकता बताई थी। एसडीएम ने बताया कि कोलाघाट पुल की मरम्मत का कार्य बड़े स्तर पर होगा और इस दौरान फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ से लेकर जरियनपुर तिराहे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवधि में कोला मोड़ और जरियनपुर तिराहे से वाहनों को डायवर्ट कर वाया अल्हागंज-जरियनपुर मार्ग पर निकाला जाएगा। बदायूं मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से निकाले जाएंगे। इधर, लोनिवि निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी का कहना है कि पुल की मरम्मत में एक सप्ताह लगने का अनुमान है, लेकिन काम शुरू होने पर अन्य कमियां पाए जाने की दशा में पुल मरम्मत की कार्य अवधि बढ़ सकती है।
बताया कि पुल के कुछ हिस्सों पर भारी भरकम जैक लगाकर वहां मरम्मत की जानी है। इसलिए पुल केे ऊपर से भारी वाहनों का आवागमन मंगलवार रात 12 बजे से रोकने का निर्णय किया है। एक्सईएन चौधरी के अनुसार आसपास के गांवों के लोगों की सुविधा के लिए मरम्मत के दौरान पुल से लोग केवल पैदल अथवा दुपहिया वाहन लेकर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें