फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में उपेक्षित होने के कारण हो रहा वैश्य समाज का शोषण व उत्पीड़न : डॉ. सुमंत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राट्रीय अध्यक्ष डा. सुम? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास में राजस्व के माध्यम से सर्वाधिक योगदान करने वाला वैश्य समाज ही है। हमारी आबादी 16 प्रतिशत है, जिसमें वैश्य समाज के सात उपवर्ग विद्यमान हैं। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में उपेक्षित होने के कारण शोषण व उत्पीड़न होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत ने शहर के एक होटल में मीडिया से बातचीत में वैश्य समाज की राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी व भागीदारी को लेकर चिंता व्यक्त की। पांच दिसंबर को वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा निकाले जाने की जानकारी दी। बताया कि यात्रा मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान से शुरू होगी और प्रदेश की 106 विधानसभा क्षेत्रों में होती हुई लखनऊ में समाप्त होगी।
यात्रा के माध्यम से समाज में जनचेतना व जनजागरण पैदा करने का काम 110 दिन में किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार को व्यापार व उद्योग की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपे जाने की जानकारी भी दी। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता पोता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें