फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड के संदिग्धों के पुवायां में भी लगाए पोस्टर

विज्ञापन
पुवायां में लगे लखीमपुर की घटना के संदिग्धों के पोस्टर - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में वाहनों से कुचलकर किसानों की मौत के मामले में संदिग्धों के पोस्टर पुवायां में भी लगाकर पहचान कर सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के तिकुनियां क्षेत्र में तीन अक्तूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष की गाड़ी से कुचलकर आठ लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार किसान, तीन भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार था। इस घटना में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को कई संदिग्धों की तलाश है।
घटना से जुड़ी तमाम वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद एसआईटी ने पोस्टर जारी किया है, जो पुवायां में भी कई जगहों पर लगाया गया है। पोस्टर में सात फोटो लगाए गए हैं, जिसमें कुछ लोग पिटाई करते हुए तो कुछ लोग डंडे आदि लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में प्रकाशित फोटो के लोगों को पहचानने और उनकी सूचना जांच कर रही टीम को देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें