फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों से निकाल लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण के नाम पर ठगों ने मशीन पर अंगूठा लगवाकर पुवायां के गांव फरेंदा बरा में कई लोगों के बैंक खातों से रुपये निकाल लिए। खातों से रुपये निकलने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दस दिसंबर को दो युवक गांव फरेंदा बरा पहुंचे और बताया कि श्रमिकों का पंजीकरण होना है। इससे श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। युवक सबसे पहले गांव के प्रधान पंकज कुमार के पास पहुंचे, लेकिन प्रधान ने कह दिया कि उनको ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बारे में ब्लॉक आदि से कोई सूचना नहीं दी गई है। वह बिना किसी सक्षम अधिकारी से बात किए गांव के किसी व्यक्ति का पंजीकरण नहीं कराएंगे।
इसके बाद दोनों युवक गांव में एक दुकान के पास लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमैट्रिक डिवाइस लेकर बैठ गए और लोगों से पंजीकरण कराने को कहा। गांव के रामकंठ वाजपेयी सहित तमाम लोगों ने पंजीकरण कराने के लिए तैयार हो गए। युवकों ने लोगों के अंगूठे लगवा लिए और बैंक खाते, आधार कार्ड आदि की डिटेल ले ली। बाद में लोगों के मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज पहुंचने शुरू हुए तो ठगी का पता चला। युवकों की तलाश की गई, लेकिन वह गांव से जा चुके थे।
विज्ञापन

गांव के रामकंठ वाजपेयी के खाते से छह हजार, विमल कुमार के खाते से दस हजार, रोली के खाते से दस हजार, नन्हीं देवी के खाते से छह हजार, सोनू के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए हैं। गांव के कुछ अन्य लोगों के बैंक खाते से भी रुपये निकाल लिए गए हैं, लेकिन लोग शिकायत नहीं कर रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
जनसेवा केद्रों से ही कराएं पंजीकरण, नि:शुल्क है सेवा
सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण से कई लाभ मिलते हैं। इसमें पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना में मौत होने पर परिवार के लोगों को दो लाख रुपये मिलते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रक्रिया में है। जो भी पात्र पंजीकरण कराना चाहे वह जनसेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
जनसेवा केंद्र संचालकों को सरकार भुगतान करेगी। जो इंटरनेट आदि के जानकार हैं, वह खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। बिना पहचान के किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं। पंजीकरण के लिए प्रधान आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले को 14 लाख पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। अभी तक 3.20 लाख लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें