जलालाबाद के ोलाघाट पुल के धंसे पिलर के पास सॉयल टेस्टिंग हेतु कराई जा रही बोरिंग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के निरीक्षण के बाद कोलापुल के पास कटरी इलाके में रास्ता निर्माण के काम मे तेजी आ गई है। साथ ही सॉयल (मिट्टी) टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। अभी पक्के पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण होने में समय लगेगा लेकिन रास्ते पर काम शुरू हो जाने से राहगीरों की मुश्किल जल्द कम हो जाने की उम्मीद जग गई है। सोमवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने भी शुरू हुए कार्य का जायजा लिया।
शनिवार को कोलाघाट पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने टूटे कोला पुल के नीचे से वैकल्पिक रूप से आवागमन के लिए उपयोग किये जा रहे कच्चे रास्ते की बेहद खराब हालत को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही अव्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मंत्री की नाराजगी के बाद पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।
मंत्री जितिन ने कच्चे रास्ते पर खड़ंजा, रेत में लोहे की डबल चादर व एक अन्य पैंटून पुल निर्माण कराना शामिल था। इसके अलावा पक्के पुल के निर्माण के लिए इससे पहले की औपचारिकताएं भी अविलंब पूरी कराने को कहा था। ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों के निर्देश पर अरुण सॉयल लैब लखनऊ की टीम ने सोमवार से धंसे पिलर के पास बोरिंग कर टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया। लोनिवि के ठेकेदारों ने खड़ंजा निर्माण और जमीन की लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है।
हालांकि अभी काम में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई दे रही है। मृदा परीक्षण टीम के सुपरवाइजर अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि छह से सात दिन में पानी के विभिन्न नमूने लेने के बाद उन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा जाएगा। सोमवार को यहां पहुंचे विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और उन्हें तय समयावधि में पूरा कराने को कहा।
लालाबाद के कोलाघाट पुल के नीचे खड़ंजा डालने को रास्ते की लेबलिंग में लगी जेसीबी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR