फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना, तैयारी पूरी : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र-2022 के मतदान व मतग? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र-2022 के मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। नवीन कलक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सीओ तथा अन्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को मतदान प्रस्तावित है। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। उन्होंने सभी तैयारी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शाहजहांपुर में कुल 18 मतदेय स्थल तथा जनपद पीलीभीत में 09 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शाहजहांपुर में मतदाताओं की संख्या 2,440 तथा जनपद पीलीभीत में मतदाताओं की संख्या 1,753 है। उन्होंने बताया कि विधान परिषद् निर्वाचन के लिए प्रभारी अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों की तैनाती के साथ उड़नदस्ता टीम सहित स्थायी निगरानी टीम का भी गठन किया है।
निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा से डॉ. सुधीर व सपा से अमित कुमार एवं दो निर्दलीय प्रत्याशी विश्वदीपक और नजमा बेग़म हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने व शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देने की अपील की। बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शिता से संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी मतदाता को सहायक अपरिहार्य परिस्थितियों में ही पूरी जांच के बाद ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण, पारदर्शी व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को जनपद को 09 जोन व 18 सेक्टर में बांट कर उनके लिए जोनल एवं स्टेटेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी बूथों पर सीसीटीवी की व्यवस्था व वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने को कंट्रोलरूम बनाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि मतदेय स्थल के 200 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। कोई भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। कोई भी मतदाता अपने वाहन को मतदेय स्थल तक नहीं ले जा सकता है। प्रत्येक बूथ पर दो महिला सिपाही, पांच होमगार्ड व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहेगा। जो भी शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें