फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
रजत का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मदनापुर। क्षेत्र के गांव सिमराखेड़ा निवासी अश्वनी कुमार और उसके मौसेरे भाई बरुआ पट्टी निवासी रजत सिंह की लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। शाहजहांपुर-बरेली बॉर्डर पर बहगुल नदी के पुल पर ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार के 28 वर्षीय पुत्र अश्वनी कुमार की फतेहगंज (बरेली) में जमीन है। जमीन के कुछ हिस्से की अश्वनी ने बिक्री कर दी थी। इसके बयाने का भुगतान लेने के लिए दोपहर घर से निकला था। रास्ते में उसे मौसेरा भाई 19 वर्षीय रजत सिंह पुत्र सुरेश सिंह मिल गया। उसे भी उसने बाइक पर बैठा लिया। दोनों बाइक से शाहजहांपुर-बरेली बॉर्डर पर बहगुल नदी के पुल पर पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक काफी दूर जा गिरी। इस बीच ट्रक दोनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची मीरानपुर कटरा पुलिस ने शवों को तलाशी ली। उनके पास से मिले आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त की गई। कटरा पुलिस की सूचना पर मदनापुर थाने से मृतकों के परिजन को खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अश्वनी की कच्ची गृहस्थी बिखर गई
अश्वनी के पिता अशोक सिंह की पांच साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गई थी। वह संपन्न किसान थे। उनके बाद 100 बीघा खेती को अश्वनी ने खुद संभाल लिया था। उनका सहयोग छोटा भाई उदय प्रताप सिंह उर्फ बंटी भी करता था। अश्वनी के परिवार में मां मुन्नी देवी, पत्नी अनीता और दो बेटियां हैं। खेतीबाड़ी करने से परिवार की गाड़ी अच्छी तरीके से दौड़ रही थी। लेकिन, अश्वनी की मौत के बाद उसकी कच्ची गृहस्थी बिखर गईं। पति की मौत की सूचना पर अनीता बिलख पड़ी। मां मुन्नी देवी के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। बेटियां भी अपने पापा को याद कर रो पड़ी।
रजत के परिवार में टूटा दुखों का पहाड़
-बरुआ पट्टी निवासी रजत सिंह का परिवार दुखों से उबर नहीं पा रहा है। कुछ साल पहले सबसे बड़े और दूसरे नंबर के भाई की मौत हो चुकी है। परिवार में तीसरे नंबर के बेटे रजत, उससे छोटे विनेश और सबसे छोटे विपिन खेतीबाड़ी को संभालते थे। शुक्रवार को रजत की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर आने पर पूरा परिवार बिलख पड़ा।

अस्वनी का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें