नए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का स्वागत करते प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे के नेतृत्व में डीएम उमेश प्रताप सिंह का बुके देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को शिक्षकों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह यादव से मिलकर कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के देखकर शासन की ओर से शिक्षण संस्थाओं को बंद करने के आदेश के संदर्भ में ऑनलाइन कक्षाओं के घर से ही संचालित करने की मांग की।
डीआईओएस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय कपूर, जिला मंत्री गौरव पांडे आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उमेश प्रताप सिंह का स्वागत किया। वेद वर्मा, रामपूत पाल, सचिन मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, संतराम ,अनुराग पांडेय, जितेंद्र बाजपेई आदि मौजूद रहे।