फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के खिलाफ शिक्षक का अनशन जारी, बिगड़ रही हालत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर परिवार के साथ आमारण अवशन पर बैठे ददरौल विकास खंड के कैपोजिट स्कूल क - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर किए गए निलंबन के विरोध में ददरौल द्वितीय कंपोजिट स्कूल के सहायक अध्यापक मनोज शर्मा ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। उनके समर्थन में परिवार के सदस्यों ने जीआईसी ग्राउंड पर धरना दिया, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की। अनशनकारी शिक्षक के घरवालों का कहना है कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद न तो उनका चिकित्सा परीक्षण कराया गया और न ही कोई अधिकारी वार्ता करने पहुंचा।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे से भोजन नहीं लेने के कारण अनशन पर डटे शिक्षक मनोज शुक्रवार को अपने पंडाल में निढाल पड़े रहे। विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण वितरित करने के लिए जीआईसी ग्राउंड पर पहुंचे। इस दौरान डीएम, एसपी समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उनका अपनी ओर ध्यानाकर्षण कराने के लिए अनशनकारी शिक्षक मनोज के समर्थकों ने कई बार शासन-प्रशासन विरोधी नारेबाजी की, लेकिन अधिकारी उसे अनसुना कर अपने कार्यक्रम में व्यस्त रहे और नारेबाजी लाउडस्पीकर के शोर में दब गई।
शिक्षक का आरोप है कि प्रधानाध्यापक द्वारा की गई गाली-गलौज के विरोध में शिकायत करने पर अधिकारियों ने उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। इसलिए प्रकरण की नए सिरे से जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाए, अन्यथा वह अनशन पर डटे रहेंगे। शिक्षक के घरवालों का कहना है कि अनशन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति पैदा होने पर अधिकारी जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें