कंपोजिट विद्यालय में विश्व दिव्यांगता दिवस पर दौड़ में प्रतिभाग करते बच्चे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व दिव्यांगता दिवस पर रोटी गोदाम में सुलेख, छूकर पहचानो, म्यूजिकल चेयर, रंग भरो, लेमन दौड़ जैसी प्रतियोगिता हुई। इसमें दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस शौकीन सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार बांटकर बच्चों का उत्सावर्धन किया। मनोज कुमार वर्मा, राजीव कुमार, दीपक गुप्ता, अभिषेक मौजूद रहे।
इसी तरह से कंपोजिट विद्यालय अटसलिया विकासखंड भावल खेड़ा में विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिका निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मुन्नी आर्य, रश्मि सक्सेना, मीरा सिंह, शालिनी आदि मौजूद रहीं।
श्रीमती शांति देवी उमा विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर शिक्षा समिति की ओर से दिव्यांग बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गिनती सीखाने के लिए लर्नर वितरित किए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में अभिभावकों को बताया। इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार यादव, शिक्षक संतोष कुमार पाल, विपिन यादव, आफताब आलम, जाह्नवी सिंह, अंजलि, रजत कुमार, मोहम्मद आलम, अंश कुमार, आरबी सिंह, अकबर आदि मौजूद रहे।