फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 नवंबर को 29 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) 28 नवंबर को जिले के 29 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में बैठक हुई। इसमें डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने परीक्षा को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक रहेगी। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तथा अन्य अधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र पर पुरूष व महिला शौचालय, पेयजल, कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था हो, इसके लिए निरीक्षण किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर परीक्षा कराई जाएगी।
ये विद्यालय बनाए परीक्षा केंद्र
केंद्रीय विद्यालय एक व दो, जीएफ कॉलेज ब्लॉक एक व दो, सेंट पाल इंटर कॉलेज, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, डॉन एंड डोना कांवेंट, जीआईसी, एनटीआई, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, जीटीआई, एसएस कॉलेज ब्लॉक एक व दो, एसडीएस इंटर कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, एआर सिंधिया पब्लिक स्कूल, शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, बीएस पब्लिक स्कूल, रॉयन इंटरनेशल स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित
परीक्षा के लिए एडीएम न्यायिक राशिद अली, एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुप्रिया गुप्ता, राशी कृष्णा, डीसीओ खुशीराम, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीडीओ पवन कुमार सिंह तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की संख्या
- प्रथम पाली में 13438 व द्वितीय पाली में 8386 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें