फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
आमिर का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथरा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर शुक्रवार को बाइक सवार बहादुर गंज मोहल्ले के आमिर और डभौरा गांव के शब्बू को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आमिर की मौके पर ही मौत हो गई। शब्बू घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक मैकेनिक आमिर (25) अपने साथी बाइक मैकेनिक शब्बू के साथ ऑटो स्पेयर का कुछ सामान लेने के लिए शाहजहांपुर जा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे बंथरा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर आमिर का सिर फट गया। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शब्बू का हाथ टूट गया। सूचना पर एसआई अमित चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आमिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल शब्बू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें