फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग महिला शारदा नहर में कूदी, बचाया

विज्ञापन
शारदा नहर से निकालने के बाद महिला को देखने को लगी भीड़ - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। घरेलू कलह से तंग एक महिला ने बुधवार को शारदा नहर में कूद कर जान देने की कोशिश की। एक तैराक ने महिला को नहर से निकाल कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने महिला को उसके पुत्र के साथ घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बंडा के गांव भितिया श्याम की 45 वर्षीय महिला के घर में कई दिन से झगड़ा हो रहा था। घरेलू कलह से तंग महिला बुधवार दोपहर बंडा बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर के शारदा नहर पुल पर पहुंची। महिला कुछ दूर पुल पर बैठी रही और अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला पानी के तेज बहाव में बहने लगी।
इसी बीच मकसूदापुर बाजार जा रहे एक तैराक ने नहर में डलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकाल लिया। लेकिन नहर में कूदने वाली महिला बेहोश हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक लोग प्रयास कर महिला को होश में ले आए।
विज्ञापन

महिला से जानकारी करने के बाद पुलिस ने उसके पुत्र को बुलाया और महिला को कोई समस्या होने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला को पुत्र के साथ घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत ठीक है। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें