फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने शुरू किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित किए जाने और औषधियों का नुख्सा लिखने का अधिकार दिए जाने समेत बीस सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। मांगें पूरी न होने पर 20 दिसंबर से सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जेडी बंसल, जिला मंत्री सुभाष चंद्र कनौजिया के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी समेत जिले में तैनात करीब 94 फार्मासिस्टों ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। दो घंटे तक हड़ताल पर रहने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को आंशिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
16 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ से दस बजे तक कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल करेंगे। 17 से 19 दिसंबर तक इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बंदकर सभी हड़ताल पर चले जाएंगे। 20 दिसंबर से पोस्टमार्टम, प्रसव समेत सभी इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कतों उन लोगों का आएगी। कई सीएचसी और पीएचसी ऐसे हैँ। जहां पर केवल फार्मासिस्ट होने से वहीं दवाएं देकर इलाज करते हैं।
विज्ञापन

मांगो को जल्द सरकार ने अगर पूरा नहीं किया तो 20 दिसंबर से इमर्जेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। पूरे जिले के फार्मेसिस्ट पूर्ण रूप से हड़ताल पर चलेंगे जाएंगे। जायज मांगें पूरी होनी चाहिए।
डॉ. सुभाष कनौजिया, जिलामंत्री
बृहस्पतिवार से फार्मासिस्टों ने दो घंटे की हड़ताल शुरू की है। जितनी भी मांगे हैँ अगर उनको पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में पोस्टमार्टम समेत सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
डॉ. अजय नागर , मंडलीय सचिव
पोस्टमार्टम, ट्रॉमा सेंटर, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी पर फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मांगें नहीं मानी गईं तो मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। शहर में तैनात फार्मासिस्ट सुबह आठ से दो बजे तक और ग्रामीण क्षेत्रों में दस से 12 बजे तक हड़ताल करेंगे। बीस दिसंबर के बाद पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. जयदीप बंसल , जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें