शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करती समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सि?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ती सिंह वर्मा के आवास पर एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल टोपी रेड एलर्ट वाला बयान उनके डर को प्रदर्शित कर रहा है। यह सपा के बढ़ते जनाधार का नतीजा है।
इसीलिए मुद्दों की बात न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाल रंग क्रांति और बदलाव का रंग है। जोकि यूपी की जनता अभी से देख रही है। जूही सिंह ने तामिलनाडु में सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव जेवा यासमीन व रूबी खान, सपा नेता राजेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद