फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजनगर गांव पहुंचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल साक्षरता प्रसार वाहन बृहस्पतिवार को ग्राम शहबाजनगर में पहुंचा। इसको देखने के लिए बच्चों, महिलाओं व पुरुषों में उत्सुकता रही। वाहन में लगी बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर लोगों को खेल पर बनी तीन डाक्यूमेंटी फिल्म दिखाईं गईं।
विज्ञापन

संस्था स्पोर्ट्स : ए वे ऑफ लाइफ के अध्यक्ष डॉ. कनिष्क पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों को ओलंपिक खेलों के संबंध में जानकारी दी। खेलोन्मुख करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही गांव आने, खेल मैदान तथा उपकरण उपलब्ध कराने का वायदा भी किया। हर उम्र के लोगों से खेलने का आह्वान किया। बताया कि 15 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं द्वारा गाजियाबाद में नौ जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है। यह यात्रा एनसीआर सहित गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर एवं सीतापुर होते हुऐ लखनऊ पहुंचेगी। गांव पहुंचे वाहन पर हिन्दी और अंग्रेजी की वर्णमाला को लगाया गया था। देश में ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के चित्र भी उकेरे गए। इनको देखकर बच्चों ने उन्हें पहचाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें