फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुलिस ने 21 किलो चरस की बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार, नेपाल से जुड़े हैं तार

Fri, 18 Feb 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन आरोपियों से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी मादक पदार्थ को सहारनपुर में डिलीवर करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ एसटीएफ, एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अनीस, महेंद्र और शीतल शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। अनीस सिद्घार्थनगर का रहने वाला है, जबकि महेंद्र भर नेपाल के कपिलवस्तु का निवासी है। गिरफ्तार महिला शीतल शर्मा भी नेपाल की रहने वाली है। 

आरोपी मादक पदार्थ को सहारनपुर में डिलीवर करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि तस्कर नेपाल के ढाटा नाम के व्यक्ति से चरस लेकर आ रहे थे। पूछताछ के आधार पर आरोपियों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें