फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सारज सिंह के घर पहुंचे किसान नेता वीएम सिंह

विज्ञापन
शहीद सारज सिंह के परिवार के लोगों से बात करते वीएम सिंह - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने शहीद सारज सिंह के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सारज सिंह ने देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश को उन पर गर्व है।
विज्ञापन

किसान नेता ने शहीद सारज सिंह के भाई सुखबीर सिंह, पिता विचित्र सिंह ने बात की। शहीद की पत्नी रजविंदर कौर को भी उन्होंने सांत्वना दी। वीएम सिंह ने कहा कि शहीद का परिवार कभी भी खुद को अकेला न समझे, पूरा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन उनके साथ है। सारज सिंह जैसे वीर जवानों की बदौलत ही देश के नागरिक घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्हें गर्व है कि सारज ने आतंकवादियों से आमने सामने लोहा लिया और सीने पर गोली खाकर देश सेवा में शहादत दी।
शहीद के परिवार के लोगों ने किसान नेता को बताया कि उन्होंने सरकार से क्षेत्र में सारज सिंह के नाम एक स्टेडियम, सड़क और अंत्येष्टि स्थल पर पार्क बनवाने की मांग की है। सरकार इन मांगों पर अमल करेगी तो क्षेत्र के युवा और आने वाली पीढ़ी सारज सिंह से प्रेरणा लेकर देश सेवा में आगे बढ़ेंगे। वीएम सिंह ने कहा कि शहीद परिवार की मांगों को वह भी सरकार के समक्ष उठाकर उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे। वीएम सिंह के साथ संगठन के शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उमाशंकर गंगवार, सतनाम सिंह, रामसरन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें