फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Tragedy: भोले बाबा के सत्संग में सेवादारी करते रहे पति, भगदड़ में पत्नी की मौत, लाश लेकर घर लौटे

Wed, 03 Jul 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गांव उदरा टिकरी निवासी विनोद कुमार की पत्नी दीपमाला काफी बीमार रहती थीं। भोले बाबा की संगत से जुड़ने के बाद वह ठीक हो गईं तो विनोद भी संगत से जुड़ गए। मंगलवार को हाथरस जिले में सत्संग के बाद मची भगदड़ में दीपमाला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विनोद कुमार, उनकी पत्नी दीपमाला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा के उदरा टिकरी गांव से भोले बाबा के सत्संग में हाथरस गईं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इनमें से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। बुधवार को मृतक महिला के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन


रविवार को गांव उदरा टिकरी निवासी विनोद कुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी दीपमाला के साथ और गांव के रामकुमार यादव व उनकी पत्नी सविता बस से हाथरस गए थे। उनके साथ बस में बंडा, देवकली, कमालपुर गांव के 49 लोग और भी थे। सभी लोग रविवार को सत्संग में पहुंच गए थे। 

पहरेदार बनकर सेवा कर रहे थे विनोद 
मंगलवार को रामकुमार व विनोद पहरेदार बनकर सेवा कर रहे थे। उनकी ड्यूटी मैदान से बाहर लगी हुई थी। वहीं दीपमाला व सविता देवी पंडाल में बैठकर मैदान में सत्संग सुन रही थीं। सत्संग खत्म होने के बाद भोलेबाबा के पैर छूने को लेकर भगदड़ मच गई। इसमें दीपमाला व सविता घायल हो गईं थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दोनों घायल महिलाओं को हाथरस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दीपमाला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल बंडा क्षेत्र में आठ साल पहले भोले बाबा का सत्संग हुआ था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सत्संग से जुड़ गए थे। बंडा के एक मोहल्ले में हर सप्ताह भोले बाबा का सत्संग होता है। इसमें काफी भीड़ उमड़ती है। 

15 वर्ष पहले संगत से जुड़े थे 
मंगलवार को हादसे के बाद परिजन दीपमाला का शव लेकर गांव आ गए और अंतिम संस्कार किया। दीपमाला के पति विनोद कुमार ने बताया कि वह 15 वर्षों से संगत से जुड़े थे। उनकी पत्नी पहले काफी बीमार रहती थी। 

शाही में फिर महिला की हत्या: गन्ने के खेत में मिला शव, वारदात का वही तरीका, इलाके में लौटा सीरियल किलर का डर

सत्संग में जाने के बाद जब वह ठीक हो गई तो वे लोग इसे संगत का चमत्कार मानने लगे। इसके बाद हर संगत में शामिल होते थे। उन्होंने कहा कि वे लोग तो मंगल कामना के साथ संगत में गए थे, क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। अब इतना बड़ा नुकसान हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें