आयुष्य त्रिपाठी को मिठाई खिलाते एसएस कॉलेज के प्राचार्य अनुराग अग्रवाल । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के पूर्व छात्र आयुष त्रिपाठी का चयन अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पीजीटी में प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान) के पद पर हो गया है।
आयुष ने महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान में 2020 में एमएससी उत्तीर्ण किया है। शाहजहांपुर के मोहल्ला भारद्वाजी के रहने वाले आयुष के पिता धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी व्यवसाय करते हैं। आयुष अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता के आशीर्वाद और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला के मार्गदर्शन को देते हैं। आयुष का अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना है। भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने बताया कि आयुष ने अपने अथक परिश्रम और सतत अध्ययन से कम उम्र में सफलता प्राप्त की है।
आयुष की इस सफलता पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र श्रीवास्तव, सह संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, उज्ज्वल पांडेय, सुधाकर गुप्ता, रजनीश दीक्षित, देवेंद्र कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संवाद